बरेली ट्रैफिक अलर्ट: नए साल पर 18 घंटे के लिए शहर में ‘नो-एंट्री’, भारी वाहनों का रूट बदला
Sandesh Wahak Digital Desk: नव वर्ष 2026 के जश्न और कार्यक्रमों के दौरान शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए बरेली ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। 31 दिसंबर 2025 को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध (No Entry) की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है।
नो-एंट्री का नया समय
सामान्य दिनों में नो-एंट्री रात 9:00 बजे खुल जाती है, लेकिन नए साल के अवसर पर इसे विस्तारित किया गया है।
प्रभावी तिथि: 31 दिसंबर 2025 की सुबह 08:00 बजे से।
समाप्ति: 01 जनवरी 2026 की रात्रि 02:00 बजे तक।
प्रतिबंध: आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहन शहर के भीतर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान
जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।
बदायूं से बरेली: ये वाहन भमौरा, देवचरा चौराहा, दातागंज और फरीदपुर होकर बड़ा बाईपास से ट्रांसपोर्ट नगर जा सकेंगे।
बदायूं से लखनऊ/पीलीभीत: देवचरा से दातागंज और फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़े बाईपास का प्रयोग करेंगे।
लखनऊ/शाहजहांपुर से बदायूं: फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमौरा मार्ग का उपयोग करेंगे।
पीलीभीत/नैनीताल से बदायूं: बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी और दातागंज होकर जाएंगे।
दिल्ली/मुरादाबाद से बदायूं: झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर और दातागंज होते हुए निकलेंगे।
लखनऊ से दिल्ली/मुरादाबाद: ये वाहन फतेहगंज पूर्वी से बड़ा बाईपास, विलयधाम और झुमका तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
पुलिस की मुस्तैदी
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों जैसे झुमका तिराहा, विलवा, इन्वर्टीस तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संबंधित थानों के प्रभारियों को शहर की सीमा पर ही भारी वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
बरेली पुलिस ने अपील की है कि “नगरवासी डायवर्जन का पालन कर सहयोग करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें।”
रिपोर्ट: रंजीत बिसारिया
Also Read: गुजरात: रंगदारी मामले में AAP यूथ विंग के जनरल सेक्रेटरी गिरफ्तार, वसूली का आरोप

