Bareilly News: ‘रिकवरी एजेंट’ बनकर धोखाधड़ी और धमकी देने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में पुलिस ने धोखाधड़ी, पैसे मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना सिरौली पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी मंगलवार को की गई।

शिकायतकर्ता ऐनुल अल्वी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने खुद को रिकवरी एजेंट बताकर उनके साथ धोखाधड़ी की, पैसे मांगे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना सिरौली में मु.अ.सं. 465/2025 धारा 318(4), 351(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत कुलदीप पांडेय, ओम प्रकाश सहित 5 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी और अभियुक्तों का विवरण

थाना प्रभारी सिरौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को सिरौली-आंवला रोड पर धनौरा गौरी तिराहे से गिरफ्तार किया, जब वे कहीं भागने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्त:

कुलदीप पुत्र सर्वेश कुमार (32 वर्ष), निवासी परागजेजा, थाना मिलक, रामपुर।

ओम प्रकाश पुत्र सियाराम (35 वर्ष), निवासी ग्राम किटौना, थाना आंवला, बरेली।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ज्यादा पैसे कमाने के लिए यह गलती कर बैठे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालना और महिलाओं के प्रति अपराध से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.