Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित इनामी बदमाश घायल, अवैध असलहे और लूटी हुई चेन बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली के थाना प्रेमनगर पुलिस ने गुरुवार को दो इनामी अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में दबोच लिया गया। उनके पास से लूटी गई सोने की चेन, अवैध हथियार, नगदी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह धर्म कांटा से कुद्देशिया पुल की ओर जा रहे एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को घेरकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी का विवरण

  • दो देसी तमंचे (.315 बोर)
  • चार जिंदा और दो खोखा कारतूस
  • एक पीली धातु की सोने जैसी चेन
  • ₹45,000 नकद
  • एक चोरी की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  • सलमान पुत्र जमशेद अहमद (उम्र 26 वर्ष), निवासी लोको कॉलोनी, नई बस्ती, गली नंबर 15, थाना सिविल लाइंस, अलीगढ़ – घायल
  • इस्लाम कादिर पुत्र आरिफ खान (उम्र 23 वर्ष), निवासी बानाखाना, थाना प्रेमनगर, बरेली – घायल

आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, बरेली।

फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Sitapur Encounter : पत्रकार हत्याकांड के दोनों शूटर ढेर, शिवानंद बाबा की साजिश बेनकाब!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.