Bareilly: देश विरोधी पोस्ट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर दी थी ये धमकी
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और देशविरोधी सामग्री पोस्ट करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ जैसे देशविरोधी कमेंट किए थे, जबकि एक अन्य पोस्ट में एक युवक ने हाथ में धारदार हथियार लेकर “ज़ुबान काटने” की धमकी दी थी। यह सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे आम लोगों में नाराजगी फैल गई और तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस ने वायरल पोस्ट की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामले की जांच की। जांच के बाद पुष्टि हुई कि यह पोस्ट जानबूझकर अफवाह और वैमनस्य फैलाने के इरादे से की गई थी। इस पर बिथरी चैनपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वाजिद शाह और इरफान उर्फ अतराज के रूप में की है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को 24 मई 2025 को गिरफ्तार किया। साथ ही जिन मोबाइल फोन से आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो साझा किए गए थे, उन्हें भी बरामद कर लिया गया है।
फिलहाल दोनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की किसी भी देशविरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी जारी रहेगी।
Also Read: Bareilly News: फरीदपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 क्विंटल 70 किलो डोडा बरामद

