Bareilly News: पुलिस की गोली से घायल हुआ वांछित बदमाश, मौके से हथियार बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ के बाद एक वांछित अभियुक्त करन पुत्र प्रेमशंकर (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम टियूलिया, बरेली) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पर जानलेवा हमला करने के प्रयास में जवाबी कार्रवाई के दौरान करन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी खिरका और वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

करन, 2 जून 2025 को दर्ज हुए मामले (मु0अ0सं0 242/2025) में नामजद था, जिसमें 17 वर्षीय अखिलेश गंगवार को गोली मारे जाने का आरोप है।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

पुलिस को सूचना मिली थी कि करन एक मोटरसाइकिल से रुकमपुर की ओर आ रहा है। जब पुलिस ने एएनए कट के आगे हाईवे पर उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में करन घायल हो गया।

बरामदगी

-01 तमंचा 315 बोर

-03 खोखा कारतूस

-02 जिन्दा कारतूस

-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (नं. UP25AP0637)

अपराधिक इतिहास

करन के खिलाफ पहले से ही 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा चुकी है, जैसे कि:

-हत्या का प्रयास (धारा 103(1), 109 BNS)

-आर्म्स एक्ट

-बलवा, गाली-गलौज और धमकी (IPC की विभिन्न धाराएं)

पुलिस टीम

इस सफलता के पीछे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस और SOG टीम की सक्रिय भूमिका रही। टीम में उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित कुल 10 पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने करन के खिलाफ मुकदमा संख्या 246/2025 के अंतर्गत BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कांस्टेबल भी घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.