बरेली: स्कूल में पेंटिंग करने आए मजदूरों ने किया हाथ साफ, चपरासी के साथ मिलकर पार किए कंप्यूटर
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। जहाँ ‘नालंदा पब्लिक स्कूल’ में पेंटिंग का काम करने आए दो युवकों ने ही स्कूल के कंप्यूटरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के माल के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पेंटिंग के बहाने रची चोरी की साजिश पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अरविंद तिवारी और हिमांशु मिश्रा ने बताया कि वे बीते 14 दिसंबर से स्कूल में पुताई (पेंटिंग) का काम कर रहे थे। काम के दौरान ही उनकी नीयत खराब हो गई। उन्होंने स्कूल के ही चपरासी सौरभ राज के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया और स्कूल से दो सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और यूपीएस चोरी कर लिए।
चपरासी की तलाश तेज
पकड़े जाने का डर और गिरफ्तारी चोरी करने के बाद आरोपियों ने सामान को स्कूल के पीछे एक खाली खेत में छिपा दिया था। हालांकि, प्रिंसिपल दिव्यांश सक्सेना को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची आरजी नगर चौकी की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पुलिस अब चोरी में शामिल चपरासी की तलाश कर रही है।
पुलिस की कार्यवाही थाना बिथरी चैनपुर में आरोपियों के खिलाफ नई कानूनी धारा (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बरामद किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्कूल को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Also Read: ‘उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान लेगा’, संभल CJM के ट्रांसफर पर अखिलेश यादव का तीखा तंज

