बरेली के लाल ने वेटलिफ्टिंग में गाड़े झंडे, SSP ने सिपाही सिद्धान्त चौधरी को दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाते हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी को जनपद बरेली में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरक्षी सिद्धान्त चौधरी को मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत किया।

सिद्धान्त चौधरी वेट लिफ्टिंग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। जिन्होंने वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ तथा वर्ष 2025 में आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जनपद बरेली पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 02 स्वर्ण पदक अर्जित कर विभाग को गौरवान्वित किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के फलस्वरूप उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया।

बरेली के लाल ने वेटलिफ्टिंग में गाड़े झंडे, SSP ने सिपाही सिद्धान्त चौधरी को दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

एसएसपी ने किया सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान सिद्धान्त चौधरी को पदक पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने सिद्धान्त चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद बरेली पुलिस परिवार द्वारा भी सिद्धान्त चौधरी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। उनकी यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

Also Read: अमेठी में सेना भर्ती कार्यालय हटाने की योजना का विरोध, सपाइयों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.