न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर की वापसी, हार्दिक-बुमराह को नहीं मिला मौका
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।
टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए शामिल नहीं किया गया है। दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट का फिलहाल पूरा फोकस आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है। इसी रणनीति के तहत हार्दिक और बुमराह को वनडे सीरीज से दूर रखा गया है।
श्रेयस अय्यर की वापसी फिटनेस पर निर्भर
श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है, लेकिन बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। उन्हें अभी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से अंतिम फिटनेस मंजूरी मिलनी बाकी है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है। शमी इस समय बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में उनके चयन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अंतिम टीम में उन्हें जगह नहीं मिली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल। (श्रेयस अय्यर का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)
वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी।
-
पहला वनडे: 11 जनवरी – वडोदरा
-
दूसरा वनडे: 14 जनवरी – राजकोट
-
तीसरा वनडे: 18 जनवरी – इंदौर (होल्कर स्टेडियम)
अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि युवा और अनुभव का यह मिश्रण न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।
Also Read: KKR में मुस्तफिजुर रहमान की जगह कौन लेगा? रेस में 3 विदेशी दिग्गज

