BCCI ने कोचिंग पद के लिए निकाली वैकेंसी, 10 पदों के लिए मांगे गए आवेदन

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोचिंग स्टाफ में नई भर्तियों का ऐलान किया है। बोर्ड ने कुल 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह नियुक्तियां बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के लिए की जाएंगी।

BCCI ने यह जानकारी सोमवार को दी। इससे कुछ घंटे पहले ही बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची भी जारी की थी, जिसमें एक नई ग्रेड प्रणाली के तहत खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्गों में शामिल किया गया है।

किन-किन पदों पर निकली भर्ती

BCCI की ओर से जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें—

  • 2 बल्लेबाजी कोच

  • 3 तेज गेंदबाजी कोच

  • 4 फील्डिंग कोच (3 पुरुष और 1 महिला)

  • 1 परफॉर्मेंस एनालिस्ट शामिल हैं।

क्या होंगी जिम्मेदारियां

बल्लेबाजी कोच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड क्रिकेट कोच को सहयोग करेंगे और बल्लेबाजों के तकनीकी विकास पर काम करेंगे।

तेज गेंदबाजी कोचों की जिम्मेदारी तेज गेंदबाजों के कौशल और प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

फील्डिंग कोच खिलाड़ियों की फिटनेस, कैचिंग, थ्रोइंग और कुल फील्डिंग स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे।

वहीं, परफॉर्मेंस एनालिस्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन का डाटा एनालिसिस कर टीम मैनेजमेंट को फीडबैक देगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

इन सभी पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी शाम 5 बजे तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BCCI की आधिकारिक प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

Also Read: T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच विवाद पर नरमी के संकेत, बहिष्कार से पीछे हट सकता है पाकिस्तान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.