BCCI Award Winners 2023-24: अश्विन, बुमराह से स्मृति मंधाना तक… इन खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी बीसीसीआई

BCCI Award Winners 2023-24 List: बीसीसीआई अवॉर्ड्स 2023-24 के लिए विजेताओं के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है. दरअसल, इस बार कुल 26 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

BCCI Award Winners 2023-24 List

इस फेहरिस्त में शशांक सिंह और अग्नि चोपड़ा जैसे उभरते हुए नाम हैं. आईपीएल में शशांक सिंह ने अपनी जबरदस्त पहचान बनाई. वहीं, अग्नि चोपड़ा ने डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है.

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. जबकि रवि अश्विन का चयन स्पेशल शील्ड ट्रॉफी के लिए किया गया है.

मुंबई में होगा सेरेमनी का आयोजन

BCCI Award Winners 2023-24 List

बीसीसीआई मुंबई में आज (1 फरवरी) के दिन सेरेमनी का आयोजन करेगी. जिसमें इन तमाम नामों को सम्मानित किया जाएगा. मुंबई क्रिकेट एसोशिएसन को बेस्ट क्रिकेट एसोशिएसन के तौर पर चुना गया है. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को सम्मानित किया जाएगा.

दरअसल, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में खासा प्रभावित किया है. दीप्ति शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए, तो स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा रन बटोरे. बहरहाल, अब इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

इन खिलाड़ियों को मिलेगा बीसीसीआई सम्मान

BCCI Award Winners 2023-24 List

बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक विकेट- दीप्ति शर्मा
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक रन- स्मृति मंधाना
बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला) – आशा शोभना
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष) – सरफराज खान
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) – स्मृति मंधाना
पॉली उमरीगर पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) – जसप्रीत बुमराह
बीसीसीआई विशेष पुरस्कार – रविचंद्रन अश्विन
कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – सचिन तेंदुलकर
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर लेवल) – दिल्ली की प्रिया मिश्रा
माधवराव सिंधिया पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी – मिजोरम की अग्नि चोपड़ा
घरेलू सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार – छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह
रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार – मुंबई के तनुश कोटियन
घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर – अक्षय तोत्रे

Also Read: IND vs ENG 4th T20: भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 15 रनों से हराया, पांड्या-दुबे चमके

Get real time updates directly on you device, subscribe now.