BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल, 30 खिलाड़ियों की सूची जारी, विराट-रोहित पर गिरी गाज

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है।

इस बार जारी की गई सूची में कई बड़े और चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं।

कुल 30 पुरुष खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है, जिसमें सबसे अहम बदलाव विराट कोहली और रोहित शर्मा के ग्रेड को लेकर सामने आया है।

पिछले सीजन तक टॉप कैटेगरी ग्रेड A+ में शामिल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस बार ग्रेड-बी में रखा गया है।

माना जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों का अब केवल वनडे क्रिकेट तक सीमित रहना इस फैसले की प्रमुख वजह है।

BCCI Central Contracts 2026

ग्रेड A बना टॉप कैटेगरी, A+ सिस्टम खत्म

BCCI ने इस सीजन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए ग्रेड A+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

अब ग्रेड A ही सबसे ऊंची कैटेगरी होगी। इस टॉप ग्रेड में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है।

ग्रेड-A में शामिल खिलाड़ी

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड-A में शामिल किया गया है। शुभमन गिल मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान हैं और उनके निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें शीर्ष ग्रेड में रखा गया है।

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा, टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद टेस्ट और वनडे में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस बार ग्रेड-A में जगह नहीं मिली है।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 (पुरुष टीम)

ग्रेड-A:

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड-बी:

विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर

ग्रेड-सी:

तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़

महिला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड-A:

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा

ग्रेड-बी:

रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा

ग्रेड-सी:

राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, हरलीन देओल, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल, यास्तिका भाटिया, काशवी गौतम, उमा छेत्री

BCCI के इस फैसले को प्रदर्शन और मौजूदा फॉर्म के आधार पर लिया गया कदम माना जा रहा है, जिसने आने वाले सीजन से पहले भारतीय क्रिकेट में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Also Read: T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में फैमिली की ‘नो एंट्री’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.