BCCI Revenue: बीसीसीआई कर रहा छप्पड़ फाड़ कमाई, पिछले 5 साल में कमाए इतने करोड़

Sandesh Wahak Digital Desk: भले ही टीम इंडिया की किट स्पॉन्सरशिप से ड्रीम11 (Dream11) के हटने से बीसीसीआई (BCCI) को झटका लगा हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक सेहत लगातार मजबूत होती जा रही है।

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ने बीते पांच वर्षों में ₹14,627 करोड़ रुपये की कमाई की है, और केवल वित्त वर्ष 2023-24 में ही बीसीसीआई का मुनाफा ₹1,623.08 करोड़ रहा है।

एक रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें आगामी 94वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में पेश किए जाने वाले आर्थिक आंकड़ों का ज़िक्र किया गया है। बैठक 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित की जाएगी।

BCCI Revenue

BCCI की वित्तीय स्थिति: कैश रिज़र्व में बंपर बढ़ोतरी

रिपोर्ट के मुताबिक:

  • बीसीसीआई का कैश और बैंक बैलेंस 2019 में ₹6,059 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹20,686 करोड़ हो गया है।

  • जनरल फंड भी ₹3,906 करोड़ (2019) से बढ़कर ₹7,988 करोड़ तक पहुंच गया है।

  • बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹3,150 करोड़ टैक्स प्रावधान भी कर लिया है।

ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि स्पॉन्सरशिप में चुनौतियों के बावजूद बोर्ड की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है।

मीडिया राइट्स से कमाई घटी, लेकिन निवेश से मिला मुनाफा

BCCI की मीडिया राइट्स से कमाई में इस बार गिरावट देखने को मिली:

  • डोमेस्टिक इंटरनेशनल मैचों की संख्या कम होने के चलते मीडिया राइट्स से आय ₹2,524.80 करोड़ से घटकर ₹813 करोड़ रह गई।

  • हालांकि, निवेश पर रिटर्न बढ़कर ₹533.05 करोड़ से ₹986.45 करोड़ हो गया, जिससे कुल आय में संतुलन बना रहा।

IPL और ICC से भी हुई मजबूत कमाई

  • IPL की बढ़ती कमाई और ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) से प्राप्त हिस्सेदारी ने बीसीसीआई की आर्थिक स्थिति को और बेहतर किया।

  • बोर्ड ने 2023-24 में कुल ₹1,623.08 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल (₹455.09 करोड़) की तुलना में तीन गुना से अधिक है।

बुनियादी ढांचे और विकास के लिए बड़ा निवेश

2023-24 में बीसीसीआई ने क्रिकेट के विकास और बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए बड़ी रकम आवंटित की:

  • ₹1,200 करोड़ – स्टेडियम व अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए

  • ₹500 करोड़ – क्रिकेट विकास योजनाओं के लिए

  • ₹350 करोड़ – प्लेटिनम जुबली बेनेवोलेंट फंड के तहत

  • ₹1,990.18 करोड़ – राज्य क्रिकेट संघों को अनुदान के रूप में

2024-25 में राज्य संघों को यह अनुदान बढ़कर ₹2,013.97 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

बिना स्पॉन्सर उतरी टीम इंडिया 

ड्रीम11 द्वारा टीम इंडिया की किट स्पॉन्सरशिप छोड़ने के बाद, एशिया कप 2025 में खिलाड़ी बिना किसी स्पॉन्सर के जर्सी पहनकर मैदान में उतरे।

इस बदलाव की वजह है भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स नियमों में सख्ती, जिसने कई कंपनियों को स्पॉन्सरशिप से पीछे हटने पर मजबूर किया है।

Also Read: 15 या 18 करोड़ नहीं… एशिया कप की प्राइज मनी से भी ज्यादा है हार्दिक पांड्या की घड़ी की कीमत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.