BCCI का बड़ा ऐलान, ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई सीरीज से पहले इंडिया A टीम में अहम बदलाव किया गया है।
चोट के कारण रियान पराग इस दौरे से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गायकवाड़ को सिर्फ स्क्वॉड में जगह ही नहीं दी, बल्कि उन्हें टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया है।
इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच यह ट्राई सीरीज 9 जून से श्रीलंका में खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट को युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच माना जा रहा है।
दरअसल, रियान पराग को पहले इस दौरे के लिए उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल 2026 खेलते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई।
चोट के बावजूद उन्होंने सीजन के आखिरी मुकाबलों में हिस्सा लिया, हालांकि अब मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आराम और रिहैब की जरूरत है। इसी कारण पराग श्रीलंका दौरे पर नहीं जा सकेंगे।

पराग फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम करेंगे, जहां उनकी रिकवरी और पुनर्वास प्रक्रिया चलेगी।
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को अब इंडिया A टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुभव से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
श्रीलंका दौरे के लिए अपडेटेड इंडिया A स्क्वॉड:
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।
Also Read: ‘सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं…’, T20 टीम से बाहर होने पर शुभमन गिल का छलका दर्द
Get real time updates directly on you device, subscribe now.