BCCI ने की बड़ी घोषणा: आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए सेलेक्टर, AGM में हुए कई अहम फैसले
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी।
सबसे अहम घोषणा यह रही कि पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष राष्ट्रीय टीम की चयन समिति में शामिल कर लिया गया है।
इसके साथ ही पुरुष और महिला टीमों से लेकर जूनियर स्तर तक की चयन समितियों का पुनर्गठन किया गया है।

अब ये होंगे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर और पैनल के सदस्य
-
अजीत अगरकर – चेयरपर्सन
-
शिव सुंदर दास
-
अजय रात्रा
-
आरपी सिंह
-
प्रज्ञान ओझा
आरपी सिंह का क्रिकेट करियर
पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह (आरपी सिंह) भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने:
-
14 टेस्ट में 40 विकेट
-
58 वनडे में 69 विकेट
-
10 टी20 इंटरनेशनल में 15 विकेट लिए।
आरपी सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने 2011 में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला और उसके बाद कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय हो गए। अब चयनकर्ता के तौर पर उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।
प्रज्ञान ओझा का क्रिकेट करियर
स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है:
-
24 टेस्ट में 113 विकेट
-
18 वनडे में 21 विकेट
-
6 टी20 इंटरनेशनल में 10 विकेट
उन्होंने 2008 में डेब्यू किया था और 2013 में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। वह घरेलू क्रिकेट में भी एक सफल स्पिनर रहे हैं।
महिला चयन समिति का भी ऐलान:
महिला चयन समिति में दिल्ली की अमिता शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ पैनल में ये सदस्य शामिल हैं:
-
सुलक्षणा नाइक (मुंबई)
-
श्रावंती नायडू (हैदराबाद)
-
श्यामा डे
-
जया शर्मा
जूनियर चयन समिति
जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष एस. शरत को नियुक्त किया गया है। वे पहले से ही सीनियर पैनल का हिस्सा थे।
आईपीएल को लेकर भी नया नियम:
बीसीसीआई की AGM में यह भी निर्णय लिया गया कि अब कोई भी अंडर-16 खिलाड़ी तब तक आईपीएल नहीं खेल सकता जब तक उसने कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व न किया हो।
यह फैसला युवाओं को पहले घरेलू क्रिकेट से जोड़ने और उनकी मैच फिटनेस और समझ को विकसित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
बीसीसीआई के नए अध्यक्ष
मिथुन मन्हास को निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए।

