IPL 2026 से पहले BCCI की मेगा डील, गूगल की AI कंपनी देगी हर साल 90 करोड़ रुपये
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 से पहले एक बड़ी और ब्लॉकबस्टर स्पॉन्सरशिप डील फाइनल कर ली है।
गूगल के AI प्लेटफॉर्म Gemini ने BCCI के साथ तीन साल का करार किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 270 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस समझौते के तहत BCCI को हर साल लगभग 90 करोड़ रुपये की कमाई होगी।
BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में इस डील की पुष्टि की है। अधिकारी के मुताबिक, यह करार तीन वर्षों के लिए किया गया है और इससे IPL की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू को और मजबूती मिलेगी।
IPL पहले ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगी टी20 लीग बन चुकी है, और अब AI कंपनियों की एंट्री ने इसे एक नया टेक्नोलॉजी आयाम दे दिया है।
Gemini की यह स्पॉन्सरशिप डील इस बात का संकेत है कि भारत में क्रिकेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का रिश्ता लगातार गहराता जा रहा है।
इससे पहले गूगल के ही प्रतिद्वंद्वी AI प्लेटफॉर्म ChatGPT को महिला प्रीमियर लीग (WPL) का स्पॉन्सर बनाया गया था। यानी अब भारत की पुरुष और महिला दोनों प्रमुख टी20 लीग में AI कंपनियां अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।
WPL के साथ ChatGPT की साझेदारी के दौरान BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि ग्लोबल टेक ब्रांड्स के जुड़ने से फैंस का अनुभव बेहतर होगा और महिला क्रिकेट को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
Gemini और ChatGPT जैसे AI प्लेटफॉर्म अब सिर्फ प्रोफेशनल इस्तेमाल तक सीमित नहीं रह गए हैं। क्रिकेट एनालिसिस, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल एक्सपीरियंस के क्षेत्र में इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है।
यही वजह है कि AI कंपनियां भारतीय क्रिकेट फैंस तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए बड़ी रकम निवेश कर रही हैं।
IPL 2026 का आयोजन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद किया जाएगा। यह वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।
इसके बाद IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने की संभावना है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है। हालांकि, BCCI की ओर से अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, जिसकी घोषणा फरवरी में होने की उम्मीद है।
Also Read: साइना नेहवाल ने नम आंखों से खेल को कहा गुडबाय, बोलीं- शरीर अब साथ नहीं दे रहा
Get real time updates directly on you device, subscribe now.