BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 के लिए 7 नए नियम लागू
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 से पहले Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टूर्नामेंट के संचालन और अनुशासन को सख्त करने के उद्देश्य से 7 नए नियम जारी किए हैं।
28 मार्च से शुरू हो रहे Indian Premier League 2026 के 19वें सीजन में सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। नए नियम मुख्य रूप से टीमों की प्रैक्टिस, मैच तैयारी, यात्रा व्यवस्था और मैदान पर अनुशासन से जुड़े हैं।
IPL 2026 के लिए BCCI के 7 नए नियम
1. मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक
किसी भी टीम को अपने मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग की अनुमति नहीं होगी।
2. प्रैक्टिस मैचों की सीमा तय
हर टीम अधिकतम दो प्रैक्टिस मैच ही खेल सकेगी। इसके लिए BCCI से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा और कोई भी प्रैक्टिस मैच साढ़े तीन घंटे से अधिक का नहीं होगा।
3. प्रैक्टिस नेट्स साझा नहीं होंगे
अब कोई भी टीम दूसरी टीम के प्रैक्टिस नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। हर टीम को अलग और समर्पित नेट्स उपलब्ध कराए जाएंगे, भले ही अन्य नेट्स खाली क्यों न हों।
4. होम पिच पर पहले मैच से 4 दिन पहले अभ्यास नहीं
जिस पिच पर होम टीम अपना पहला मैच खेलेगी, उस पर चार दिन पहले किसी भी तरह की ट्रेनिंग या प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी।
टीमों को रेंज हिटिंग, थ्रो-डाउन, रन-अप और ड्रिल्स के लिए अलग विकेट दी जाएगी। यदि टीमें लगातार प्रैक्टिस करती हैं तो हर बार नई तैयार पिच उपलब्ध कराई जाएगी।
5. परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा पर रोक
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों को टीम के साथ यात्रा की अनुमति नहीं होगी। खिलाड़ियों को प्रैक्टिस और मैच के लिए टीम बस से ही आना-जाना होगा।
6. LED बोर्ड के पास बैठने पर प्रतिबंध
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान पर लगे LED विज्ञापन बोर्ड के पास बैठने की अनुमति नहीं होगी।
7. अनुशासन और समानता पर जोर
इन नियमों का उद्देश्य सभी टीमों के लिए समान परिस्थितियां सुनिश्चित करना और टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन व पेशेवर मानकों को मजबूत करना है।
BCCI के मुताबिक, नए नियमों से न सिर्फ मैच की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा, पिच संरक्षण और टूर्नामेंट के निष्पक्ष संचालन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Also Read: ‘इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा…’, IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर

