IPL 2026 के बीच BCCI का बड़ा फैसला, स्मार्ट सनग्लासेस पर पूरी तरह बैन, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के समापन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लीग की निष्पक्षता और सुरक्षा को लेकर एक और सख्त कदम उठाया है।

बोर्ड ने IPL में खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट ने सभी फ्रेंचाइजियों को जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि PMOA (Players and Match Officials Area) में स्मार्ट सनग्लासेस का इस्तेमाल अब पूरी तरह वर्जित रहेगा।

बोर्ड ने यह भी चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्यों लगाया गया स्मार्ट सनग्लासेस पर बैन?

BCCI के अनुसार, स्मार्ट सनग्लासेस में मोबाइल डेटा और वाई-फाई के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग, मैसेज भेजने-रिसीव करने और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं मौजूद होती हैं।

IPL 2026

ऐसे में इनका इस्तेमाल मैच की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसी कारण बोर्ड ने इन्हें कम्युनिकेशन डिवाइस और रिकॉर्डिंग डिवाइस की श्रेणी में रखते हुए PMOA में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।

मोबाइल के साथ अब स्मार्ट सनग्लासेस भी होंगे जमा

नए निर्देशों के तहत IPL टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अब मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच के साथ-साथ स्मार्ट सनग्लासेस भी प्लेइंग एरिया में प्रवेश से पहले सिक्योरिटी लियाजन ऑफिसर के पास जमा कराने होंगे।

नियम तोड़ने पर मिलेगी सख्त सजा

BCCI ने साफ कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ या अधिकारी इस निर्देश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ IPL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

IPL 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। इस पर उन्हें चेतावनी दी गई थी और साथ ही 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

IPL में लगातार सख्ती बढ़ा रहा है BCCI

गौरतलब है कि IPL 2026 में BCCI पहले भी कई कड़े फैसले ले चुका है। इनमें खिलाड़ियों के बिना अनुमति रात में बाहर जाने पर रोक, सुरक्षा और हनी-ट्रैपिंग के खतरे को देखते हुए होटल रूम में बाहरी मेहमानों के प्रवेश पर पाबंदी जैसे कदम शामिल हैं।

अब स्मार्ट सनग्लासेस पर बैन को भी IPL की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Also Read: GT vs RR: IPL 2026 Qualifier-2 से पहले हेड टू हेड रिकॉर्ड, इस सीजन के नतीजे और अहम आंकड़े

Get real time updates directly on you device, subscribe now.