Asia Cup 2025: टीम इंडिया में होने जा रही एंट्री! वैभव सूर्यवंशी को मिला BCCI का स्पेशल ट्रेनिंग कॉल-अप
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के उभरते क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 अब तक किसी सपने से कम नहीं रहा है।
पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹1 करोड़ से अधिक की रकम में साइन किया, फिर उन्होंने IPL में दूसरा सबसे तेज शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा।
इसके बाद उन्हें अंडर-19 इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया और अब बीसीसीआई उन्हें भविष्य के लिए और निखारने में जुटा है।
BCCI की स्पेशल ट्रेनिंग का मकसद

हालांकि यह ट्रेनिंग सीधे तौर पर एशिया कप से संबंधित नहीं है, लेकिन जब टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी एक-एक करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं, ऐसे में बीसीसीआई अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
इसी योजना के तहत वैभव सूर्यवंशी को बेंगलुरु स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुलाया गया है, जहां उन्हें मैच-विशिष्ट परिस्थितियों और टेक्निकल ड्रिल्स पर विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
राजस्थान रॉयल्स से सीधे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी सूर्यवंशी को एक विशेष अभ्यास सत्र में बुलाया था। वहां से 10 अगस्त को वे सीधे बेंगलुरु पहुंचे, जहां बीसीसीआई के प्रशिक्षकों ने उनके लिए एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया है।
उनका प्रशिक्षण न केवल T20 या ODI के लिहाज़ से, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी सुधार के लिए है।

कोच मनीष ओझा ने क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने बताया-
“बीसीसीआई अब भविष्य की तैयारी में जुट चुका है। सीनियर खिलाड़ी धीरे-धीरे रिटायर हो रहे हैं और उनके स्थान भरने के लिए हमें पूरी तरह से तैयार युवा बैच चाहिए। वैभव इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं।“
उन्होंने आगे कहा-
“वैभव में पहली गेंद से आक्रामक खेलने की क्षमता है, जो T20 और ODI के लिए आदर्श है। लेकिन टेस्ट में उनकी स्थिरता अभी अपेक्षाकृत कम है। हमारा लक्ष्य है कि वे टेस्ट क्रिकेट में भी उतने ही मजबूत बनें जितना शॉर्ट फॉर्मेट में हैं।“
सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखेगा दम
भारत की अंडर-19 टीम सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी, जहां टीम 3 युवाओं के वनडे और 2 युवा टेस्ट मैच खेलेगी। वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे के लिए भी टीम में चुना गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम:
-
कप्तान: आयुष म्हात्रे
-
उपकप्तान: विहान मल्होत्रा
-
अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), राहुल कुमार, डी दीपेश, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, किशन कुमार, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, अनमोलजीत सिंह, अमन चौहान, खिलान पटेल, उधव मोहन.
Also Read: Virat Kohli vs Babar Azam: एशिया कप का असली बादशाह कौन? आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

