Lucknow News: सनातन धर्म कॉल सेंटर की मदद से बेंगलुरू की बेटी लौटी घर
Lucknow News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा शुरू किए गए सनातन धर्म कॉल सेंटर की मदद से एक बेंगलुरू का परिवार अपनी बेटी को ‘छांगुर गैंग’ के चंगुल से वापस लाने में कामयाब रहा है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि इस कॉल सेंटर पर देशभर से पीड़ित लोग फोन करते हैं, जिन्हें उनकी बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायतें मिली थीं। इसी कड़ी में बेंगलुरू से आए एक परिवार को उनकी बेटी वापस दिलाने में मदद की गई, जिसके बाद परिवार ने परिषद का आभार जताया है।
गोपाल राय का सनसनीखेज दावा
लखनऊ में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य आज एक खतरनाक मोड़ पर हैं और खुद को मुस्लिम राष्ट्र के रूप में भारत से अलग करने की साजिश रच रहे हैं। राय ने आरोप लगाया कि इसी वजह से इन राज्यों में ‘लव जिहाद’ और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

कई पीड़ितों ने बताई अपनी आपबीती
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ अन्य पीड़ितों ने भी अपनी आपबीती सुनाई।
नालंदा के मोतीलाल चौधरी: उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लापता है और उन्हें शक है कि वह आगरा में पकड़े गए धर्मांतरण गैंग का शिकार हो गई है।
कानपुर के प्रदीप कुमार गुप्ता: उन्होंने कहा कि उनके इलाके में नागेश्वर मंदिर की जमीन पर ‘लैंड जिहाद’ हो रहा है, जिसमें कुछ मुसलमानों ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
ललितपुर के एक पीड़ित: उन्होंने रोते हुए बताया कि कुछ लोग उनके घर में जबरन घुस आए और उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अब उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।
Also Read: BCCI की नई नीति से बढ़ी रोहित-विराट की चुनौती, विजय हजारे ट्रॉफी से तय होगा वनडे भविष्य

