आर्थिक मजबूती के लिए अमेरिका से बेहतर संबंध बहुत जरूरी: अखिलेश

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जो दोस्ती दिखती है, वह भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ अपने संबंध और मजबूत करने चाहिए, क्योंकि अमेरिका स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में दुनिया में सबसे आगे है। उन्होंने कहा, अमेरिका हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है क्योंकि उससे हमारा बड़े पैमाने पर व्यापार है। ऐसे में उससे संबंध खराब करना भारत के हित में नहीं होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि जहाँ एक तरफ भारत को अमेरिका से रिश्ते मजबूत करने हैं, वहीं दूसरी तरफ हमें अपने उन पड़ोसी देशों से सावधान रहने की जरूरत है जो हमारी जमीन पर बुरी नजर रखते हैं और पाकिस्तान की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कूटनीति और आर्थिक मजबूती के लिए अमेरिका से बेहतर संबंध बहुत जरूरी हैं।

Also Read: Meerut News: नमो भारत कॉरिडोर अब दौड़ेगा सौर ऊर्जा से, NCRTC लगाएगा 110 मेगावाट संयंत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.