Bhadohi News: पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर अतीक अहमद फरार, दो सब-इंस्पेक्टर निलंबित

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक बड़ा वाकया सामने आया है। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी अतीक अहमद पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस घटना के बाद, अतीक को पेशी पर लाने वाले दो सब-इंस्पेक्टरों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अतीक को एक पुराने मामले में किशोर न्याय न्यायालय में पेश किया गया था, तभी उसने पुलिस को चकमा दे दिया। अतीक अहमद के खिलाफ 10 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है।

आरोपी को पकड़ने के लिए 5 टीमें गठित

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई हैं। ये टीमें अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इस घटना के बाद, ज्ञानपुर पुलिस स्टेशन में फरार आरोपी अतीक अहमद और दोनों निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वजह से ही आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि अतीक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Also Read: लखनऊ हादसा: घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.