Lucknow News: दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में शामिल होंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत और CM योगी

Lucknow News: भगवद्गीता के शाश्वत और जीवन-आधारित संदेश को आम जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से ‘श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, उत्तर प्रदेश’ द्वारा राजधानी लखनऊ में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है।

‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का आयोजन 23 नवंबर, 2025 को दोपहर 11:30 बजे से 3:00 बजे तक जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जाएगा। इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति प्रस्तावित है।

गीता केवल ग्रंथ नहीं, जीवन का विज्ञान है

कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर चर्चा करने के लिए संस्था द्वारा रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के जनरल सेक्रेट्री प्रदीप मित्तल और उत्तर प्रदेश संयोजक मणि प्रसाद मिश्र (से.नि. आईएएस) सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वक्ताओं ने जीओ गीता अभियान की बढ़ती वैश्विक व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, जीओ गीता का उद्देश्य केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में गीता के सार को उतारने का अभियान है। गीता केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का विज्ञान है। यह बच्चों में संस्कार, युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, परिवारों में प्रेम और समाज में समरसता लाती है।

Divine Geeta Inspiration Festival

आयोजन के मुख्य आकर्षण

वक्ताओं ने बताया कि 23 नवंबर का यह आयोजन 2026 की गीता जयंती की दिशा में एक प्रेरणादायी पड़ाव है। इस आयोजन का नारा है, हम एक बनें, हम नेक बनें। राष्ट्र के प्रमुख संतों का आशीर्वाद, विशिष्ट गीता पाठ, प्रेरणादायक प्रवचन और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। संस्था का लक्ष्य समाज में नैतिकता, सद्भाव और सकारात्मक सोच का प्रसार करना है, जो गीता का वास्तविक संदेश है।

Also Read: Siddharthnagar News: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन से सुरक्षा चाक-चौबंद, DIG बस्ती ने लिया जायजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.