भारती सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, लाफ्टर क्वीन ने दिया दूसरे बेटे को जन्म
Sandesh Wahak Digital Desk: देश की सबसे चहेती कॉमेडियन और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के घर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती और हर्ष लिंबाचिया के फैंस के लिए बेहद खुशी की खबर है कि यह पावर कपल दूसरी बार माता-पिता बन गया है। भारती ने आज यानी 19 दिसंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।
खबरों के मुताबिक, भारती की डेडिकेशन ऐसी थी कि आज सुबह भी वह अपने शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग के लिए तैयार हो रही थीं। लेकिन अचानक वॉटर बैग फटने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने अपने दूसरे नन्हे राजकुमार को जन्म दिया। हालांकि, अभी तक भारती और हर्ष की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

गोला को मिल गया छोटा भाई
भारती और हर्ष का एक बेटा पहले से है, जिसका नाम लक्ष्य है, लेकिन प्यार से पूरी दुनिया उसे ‘गोला’ बुलाती है। साल 2022 में पहली बार मां बनी भारती अक्सर अपने व्लॉग्स में कहती थीं कि वह चाहती हैं कि उनके घर एक बेटी आए, ताकि गोला को एक छोटी बहन मिल सके। वह मजाक में कहती थीं कि अब घर में ‘गोली’ आनी चाहिए। लेकिन फिलहाल, गोला को शरारत करने के लिए एक छोटा भाई मिल गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर टीवी इंडस्ट्री के सितारों और फैंस ने भारती और हर्ष को बधाई देना शुरू कर दिया है। हर कोई नन्हे मेहमान की पहली झलक देखने को बेताब है।
Also Read: Codeine Cough Syrup Case: जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा- CM योगी आदित्यनाथ

