भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक पर विवाद, 30 करोड़ की मांगी एलिमनी !

Sandesh Wahak Digital Desk: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ ही महीनों बाद नीलम ने सुसाइड कर लिया था। पवन सिंह ने खुद इस घटना पर खुलकर बात की थी। इसके बाद साल, 2018 में पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ की। हालांकि, अब इस शादी में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पवन और ज्योति के बीच लगातार विवाद जारी है, जो सार्वजनिक रूप से भी सामने आया है। दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। वर्तमान में पवन सिंह ज्योति से तलाक चाहते हैं।

ज्योति ने पवन सिंह से मांगी 30 करोड़ की एलिमनी

वहीं हाल ही में वायरल हुए पवन सिंह के वकील के वीडियो में बताया गया कि ज्योति ने पवन सिंह से 30 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है। वकील ने कहा, ज्योति ने एलिमनी में पवन सिंह से 30 करोड़ रुपये डिमांड किए हैं। अभी कोर्ट से कोई आदेश नहीं आया है। कोर्ट का आदेश आने तक कुछ भी निश्चित नहीं है। उन्हें घर में बैठकर यह मामला सुलझाना चाहिए। मीडिया में इसे लाना ठीक नहीं है। इतनी बेइज्जती के बाद कौन इन्हें रखेगा। पवन सिंह को तलाक चाहिए। ज्योति कितनी भी एलिमनी मांग लें, सही फैसला कोर्ट करेगी।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक पर विवाद, 30 करोड़ की मांगी एलिमनी !

भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं पवन सिंह

आपको बताते चलें कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में उन्हें रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में देखा गया था, लेकिन शो में भी उन्होंने ज्योति के साथ चल रहे विवाद का जिक्र किया। हालांकि, राजनीतिक कारणों से उन्होंने यह शो बीच में ही छोड़ दिया।

पवन और ज्योति के बीच का यह विवाद अब कोर्ट तक पहुँच चुका है और एलिमनी की राशि और तलाक के मुद्दे का फैसला कोर्ट के आदेश के बाद ही सामने आएगा।

 

Also Read: भारत में जहरीली कफ सिरप को लेकर WHO ने जारी किया अलर्ट, तीन कंपनियों के प्रोडक्ट चिन्हित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.