दिल्ली में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, CBI ने परिवहन विभाग के 6 अफसरों को किया गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली में सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अफसरों को भ्रष्टाचार और रिश्वखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बता दें कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को दिल्ली परिवहन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और वेरिफाई करने का फैसला लिया गया। शिकायतों के वेरिफिकेशन के क्रम में प्रथम दृष्टया दिल्ली परिवहन निगम में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले। जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।
Also Read: यूपी समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में जुटी पुलिस

