बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने इन दोनों के पास से 1 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।

थाना आंवला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से अवैध अफीम लेकर बेचने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद (19) और अजय (20) के रूप में हुई है, दोनों ही आंवला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से अफीम के अलावा उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे इस अफीम को बाहर से महंगे दामों पर लाकर अधिक मुनाफे के लिए आसपास के इलाकों में बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Also Read: शिक्षा सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की बुनियाद है: सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.