UP STF की बड़ी कार्रवाई: ATM फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले एक सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना सहित 5 अपराधियों को लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 75 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, ₹5090 नकद और एक मारुति फ्रोंक्स कार (UP32QS8279) बरामद की गई।

गिरफ्तारी का विवरण

दिनांक 19 जुलाई 2025 को रात लगभग 9:15 बजे एसटीएफ को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य मारुति कार से विभिन्न एटीएम बूथों पर पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर गोसाईगंज क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. ज्ञानेंद्र शुक्ल पुत्र चन्द्रमणि शुक्ल, निवासी – बड़ापुरवा, मोहनगंज, प्रतापगढ़ (गिरोह का सरगना)

  2. उमेश यादव पुत्र हरिकेश यादव, निवासी – काक्षापुरे बोधराम, जेठवारा, प्रतापगढ़

  3. रोशन सिंह पुत्र कामबहादुर सिंह, निवासी – गणेशीपुर, इंडिया थाना, प्रयागराज

  4. शिवप्रकाश सिंह पुत्र स्व. हरिश्चंद्र सिंह, निवासी – गणेशीपुर, हंडिया, प्रयागराज

  5. विपेंद्र सिंह पुत्र रणविजय सिंह, निवासी – गणेशीपुर, हंडिया, प्रयागराज

बरामद सामान

  • 75 एटीएम कार्ड

  • 4 मोबाइल फोन

  • ₹5090 नकद

  • मारुति फ्रोंक्स कार (UP32QS8279)

अपराध की कार्यप्रणाली

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर जैसे राज्यों में एटीएम बूथों पर सक्रिय रहता है।

ये लोग पहले एटीएम बूथों में घुसकर पीड़ितों के पिन कोड देख लेते हैं और फिर धक्का-मुक्की या अन्य तरीकों से ध्यान भटका कर एटीएम कार्ड बदल देते हैं। इसके बाद दूसरे बूथ से उनके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

दर्ज आपराधिक मामले

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

मुख्य अभियुक्त ज्ञानेंद्र शुक्ल पर विभिन्न जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, उमेश यादव, रोशन सिंह, शिवप्रकाश सिंह और विपेंद्र सिंह पर भी लूट, धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने और साइबर अपराधों से जुड़े कई केस दर्ज हैं।

विधिक कार्यवाही

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गोसाईगंज, जनपद लखनऊ में मुकदमा संख्या 355/2025 धारा-3(5), 61(2)(A), 112, 313, 317(2), 318(2) B.N.S के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Also Read: Agra News: अभय की हत्या से हड़कंप, अपहरण के बाद राजस्थान में मिला शव, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.