यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 127 एसडीएम अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए रविवार देर रात 127 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह फेरबदल खासतौर पर उन उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के लिए किया गया है, जिनकी किसी एक स्थान पर तैनाती की अवधि तीन साल से ज्यादा हो चुकी थी। इस तबादले की प्रक्रिया बीते एक महीने से जारी थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।



इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- कुमार चंद्रबाबू, जो अब तक सीतापुर के एसडीएम थे, उन्हें बदायूं भेजा गया है।
- संगीता राघव, जो सहारनपुर में एसडीएम थीं, अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में विशेष कार्याधिकारी बनाई गई हैं।
- श्वेता, मथुरा की एसडीएम, को अब उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक की भूमिका सौंपी गई है।
- अजय आनंद वर्मा, जो लखनऊ मेट्रो में विशेष कार्याधिकारी के रूप में कार्यरत थे, अब औरैया के नए एसडीएम होंगे।
- शशि भूषण पाठक, अब तक एलडीए में विशेष कार्याधिकारी, को अमरोहा का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले
- जितेंद्र कुमार – एसडीएम, महराजगंज
- आशुतोष कुमार – एसडीएम, रामपुर
- राहुल – एसडीएम, मुजफ्फरनगर
- अजय कुमार उपाध्याय – एसडीएम, जौनपुर
- कडेदीन – एसडीएम, हमीरपुर
- सौरभ कुमार पांडेय – एसडीएम, संभल
- सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी – एसडीएम, कासगंज
- राजेश कुमार – एसडीएम, बदायूं
- संजय – एसडीएम, आजमगढ़
- विनोद जोशी – एसडीएम, गाजीपुर
- राजेश कुमार – एसडीएम, कन्नौज
- देवेंद्र कुमार पांडेय – एसडीएम, बलिया
- संजय कुमार यादव – एसडीएम, ललितपुर
- रमेश बाबू – एसडीएम, मऊ
- राजेंद्र बहादुर – एसडीएम, इटावा
- मलखान सिंह – एसडीएम, गोरखपुर
- अजय आनंद – एसडीएम, औरैया
- राजेश चंद्र – एसडीएम, गाजीपुर
- देश दीपक – एसडीएम, कानपुर देहात
- कौशल कुमार – एसडीएम, अयोध्या
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ ताजा ऊर्जा देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि ये अधिकारी अपने-अपने नए जिलों में कितना प्रभावशाली काम करते हैं।
Also Read: हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता: CM योगी

