पुराने फोन पर बड़ा फायदा, Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम से नए iPhone पर 64 हजार तक की छूट

Sandesh Wahak Digital Desk: लोगों में iPhone को लेकर जबरदस्त क्रेज रहता है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत कई बार खरीदारों की पहुंच से बाहर होती है। ऐसे लोगों के लिए Apple एक खास योजना लेकर आया है, Apple Trade-In Program, जिसके तहत ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले नए iPhone पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। इस योजना का मकसद ग्राहकों को अपग्रेड का आसान विकल्प देना और साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले ई-वेस्ट को कम करना है।

क्या है Apple का ट्रेड-इन प्रोग्राम?

Apple की ट्रेड-इन सर्विस ग्राहकों को यह सुविधा देती है कि वे अपने पुराने iPhone या किसी अन्य स्मार्टफोन को देकर नए Apple प्रोडक्ट, जैसे- iPhone, iPad, MacBook या Apple Watch पर अच्छा डिस्काउंट पा सकें। यह सुविधा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Apple के स्टोर्स दोनों पर उपलब्ध है।

पुराने iPhone पर कितना डिस्काउंट?

कंपनी iPhone 7 Plus से लेकर iPhone 16 Pro Max तक के मॉडल्स पर ट्रेड-इन ऑफर दे रही है। छूट की राशि फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। iPhone 7 Plus पर ₹4,350 तक, iPhone X पर ₹8,800 तक iPhone 11 सीरीज पर ₹12,500 से ₹19,300 तक, iPhone 13 सीरीज पर ₹22,900 से ₹38,200 तक, iPhone 15 Pro Max पर ₹58,000 तक, iPhone 16 Pro Max के बदले ₹64,000 तक की छूट, यानि जितना नया आपका पुराना iPhone मॉडल होगा, उतनी ही ज्यादा छूट आपको नए मॉडल पर मिलेगी।

एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए भी ऑफर

Apple सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Android यूज़र्स को भी इस स्कीम का फायदा दे रहा है। ग्राहक अपने पुराने Samsung, OnePlus, Vivo, Xiaomi या Google Pixel फोन के बदले भी नया iPhone खरीदते समय डिस्काउंट पा सकते हैं।

वहीं Samsung Galaxy S24 Ultra पर ₹41,540 तक, OnePlus 12R पर ₹13,400 तक, Pixel 8 पर ₹19,000 तक, Vivo V29 Pro पर ₹12,170 तक, Redmi Note 11 Pro पर ₹4,360 तक छूट मिलेगी।

क्यों है फायदेमंद डील?

Apple का ट्रेड-इन प्रोग्राम न सिर्फ ग्राहकों को सस्ता अपग्रेड करने का मौका देता है, बल्कि यह पर्यावरण के लिहाज से भी टिकाऊ कदम है। पुराने डिवाइसों को कंपनी रीसायकल कर नए प्रोडक्ट्स में उपयोग करती है। इससे ई-वेस्ट घटता है और यूज़र्स को भी आर्थिक राहत मिलती है।

अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बढ़िया मौका साबित हो सकती है, क्योंकि यहां पुराने फोन का मूल्य सिर्फ यादों में नहीं, बल्कि डिस्काउंट में भी गिना जा रहा है।

 

Also Read: Mau News: महिला समूह बनाने के नाम पर लाखों की ठगी, 10 लाख का लिया लोन, FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.