हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मैक्सिकन एक्टर Gerardo Taracena का निधन

Sandesh Wahak Digital Desk: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर गेरार्डो तारासेना (Gerardo Taracena) का निधन हो गया है। ‘एपोकैलिप्टो’ और ‘नार्कोस’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले मैक्सिकन एक्टर गेरार्डो तारासेना ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की जानकारी मैक्सिकन एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स एंड साइंसेज ने दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है और उनके जाने से इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन महसूस किया जा रहा है।

मैक्सिकन एकेडमी ने दी निधन की जानकारी

मैक्सिकन एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स एंड साइंसेज ने सोशल मीडिया के जरिए गेरार्डो तारासेना (Gerardo Taracena) के निधन की जानकारी साझा की। इसके बाद एसोसिएसियन नैशनल डी एक्टोरेस यानी एंडीए ने भी आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बयान में बताया गया कि गेरार्डो तारासेना का निधन 31 जनवरी 2026 को हुआ था। हालांकि इस बयान में उनकी मेडिकल कंडीशन या किसी बीमारी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

ANDA ने जताई गहरी संवेदना

नेशनल एक्टर यूनियन एंडीए ने गेरार्डो तारासेना (Gerardo Taracena) के निधन पर दुख जताते हुए संवेदना संदेश जारी किया। उन्होंने अपने बयान में लिखा कि नेशनल एक्टर यूनियन अपने साथी गेरार्डो तारासेना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। यूनियन ने उनके परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक गेरार्डो तारासेना की मौत का आधिकारिक कारण अभी तक अधिकारियों या उनके परिवार की तरफ से सार्वजनिक नहीं किया गया है।

शानदार रहा Gerardo Taracena का करियर

दरअसल गेरार्डो तारासेना (Gerardo Taracena) का जन्म 27 मार्च 1970 को मैक्सिको सिटी में हुआ था। उन्होंने मैक्सिको के नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी के सेंट्रो यूनिवर्सिटारियो डी टीट्रो से स्टेज एक्टिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिससे उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर पहचान मिली। हॉलीवुड फिल्म ‘अपोकेलिप्टो’ में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।

इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति

गेरार्डो तारासेना (Gerardo Taracena) का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। अपनी दमदार एक्टिंग और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के कारण उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके निधन के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी फिल्मों और किरदारों के जरिए वह हमेशा दर्शकों के बीच जिंदा रहेंगे।

 

Also Read: अमेठी: सपा के दिग्गज नेता बलराम यादव का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.