तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक हेलीकॉप्टर की तरफ दौड़ा और पैरों में लेट गया

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर के कांटी हाई स्कूल में एक जनसभा के बाद जब तेजस्वी यादव अपने हेलीकॉप्टर में बैठने जा रहे थे, तभी एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ दौड़ा और उनके पैरों में लेट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेजस्वी यादव अपने हेलीकॉप्टर के पास खड़े थे कि अचानक काली शर्ट पहने एक युवक उनकी ओर भागा और उनके पैरों में झुक गया। यह देख तेजस्वी भी हैरान रह गए। तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उस युवक को हिरासत में लिया और तेजस्वी को सुरक्षित घेरे में ले लिया।

लगातार हो रही सुरक्षा में चूक

यह कोई पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएँ हो चुकी हैं।

9 जुलाई को नवादा से लौटते समय: पटना में एक तेज रफ्तार कार उनके काफिले में घुसने की कोशिश कर रही थी।

6 जून को मधेपुरा से लौटते समय: हाजीपुर में एक अनियंत्रित ट्रक उनके काफिले में घुस गया था, जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

21 अगस्त को रोड शो के दौरान: शेखपुरा में एक सुरक्षाकर्मी उनकी गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया था।

29 जून को एक कार्यक्रम के दौरान: मंच पर संबोधन देते समय एक ड्रोन उन पर गिर गया था, जिससे वह बाल-बाल बचे थे।

19 जून को उनके आवास के बाहर: कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें अपराधी फरार हो गया था।

Also Read: Varanasi News: मंदिर की ज़मीन पर कब्ज़े की कोशिश, पुजारी को दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.