HDFC बैंक का बड़ा ऑफर! 1 शेयर खरीदो, 1 शेयर फ्री – जानें आगे कितनी होगी कीमत

Sandesh Wahak Digital Desk: देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC Bank अपने निवेशकों को जबरदस्त तोहफा देने जा रहा है। बैंक ने ऐलान किया है कि वह अपने शेयरधारकों को 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने वाला है। इस ऑफर को लागू करने के लिए 27 अगस्त 2025 की तारीख तय की गई है। यानी निवेशकों को एक शेयर खरीदने पर एक शेयर मुफ्त मिलेगा।

शेयर की मौजूदा कीमत

22 अगस्त को मार्केट बंद होते समय HDFC बैंक का शेयर 1.28% गिरकर ₹1964.75 पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह स्टॉक करीब 20% चढ़ चुका है। बैंक का मार्केट कैप इस समय 15.14 लाख करोड़ रुपये है। वहीं इंट्राडे लो ₹1972 प्रति शेयर के आसपास दर्ज किया गया।

क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद?

ब्रोकरेज हाउस के सीनियर एक्सपर्ट्स का कहना है कि HDFC बैंक का शेयर 1850 रुपये के स्तर को पार कर तेजी दिखा रहा है। उनका मानना है कि आने वाले समय में यह स्टॉक 2050 से 2100 रुपये तक जा सकता है।
हालांकि, पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन्स में इसमें करीब 2.4% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद इस शेयर में साल-दर-साल लगातार 11% की ग्रोथ बनी हुई है। पिछले एक साल में HDFC बैंक का स्टॉक पहले ही 20% रिटर्न दे चुका है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इस शेयर को लेकर पॉजिटिव रुख अपनाते हुए इसे ₹2400 का टारगेट प्राइस दिया है और खरीदारी की सलाह दी है।

Also Read: Banda News: अटल आवासीय विद्यालय के 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.