छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 10 ढेर
Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद जिले में चलाए गए एक ऑपरेशन में जवानों ने 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया है। बालकृष्ण की मौत को सुरक्षाबलों के लिए एक बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह नक्सली संगठन का एक शीर्ष नेता था। खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सली नेता बालकृष्ण इलाके में मौजूद है, जिसके बाद बुधवार को सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन शुरू किया था।
कौन था मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण?
मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण नक्सली संगठन में एक बड़ा और प्रभावशाली चेहरा था, जिस पर कई गंभीर आरोप थे। इनमें हत्या, लूट और पुलिस पर हमला जैसे अपराध शामिल थे। उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जो यह बताता है कि नक्सली गतिविधियों में उसका कितना बड़ा रोल था। सुरक्षाबलों का मानना है कि बालकृष्ण की मौत से नक्सली संगठन की कमर टूट जाएगी, क्योंकि वह कई बड़े ऑपरेशनों का मास्टरमाइंड था। इस कार्रवाई से इलाके में नक्सलियों का मनोबल गिरेगा और शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।
Also Read: पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे और पोते की दर्दनाक मौत, कार चालक फरार

