लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध हुक्का बार चलाने वाले 14 लोग गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैसरबाग थाना क्षेत्र के सिटी होटल में स्थित ‘कैफे टेल’ में छापा मारकर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि यहां अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था।

मौके से मिला हुक्का और चिलम

पुलिस ने मौके से 9 हुक्के, फ्लेवर भरी हुई 3 चिलम, 17 खाली चिलम और 15 पाइप बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ थाना कैसरबाग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 271/223 और सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में अकबर अली, यासिद खान, रिजवान खान, शाह फैजल, मो. असनैन, मो. हारुन, अयान, दानिश, माज, आरिफ हुसैन, मो. जैद, मो. शाबान, मो. युसुफ और शोयेब हैदर शामिल हैं। ये सभी लखनऊ और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम में कौन-कौन थे शामिल?

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक योगेश चंदेल, चंदन कुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार, पवन मौर्य, विशाल सिंह, और कई कांस्टेबल शामिल थे।

 

Also Read: Lucknow News: मड़ियांव पुलिस का एक्शन, 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.