नारकोटिक्स की छापेमारी में उजागर हुआ बड़ा रैकेट, 82 करोड़ का केटामाइन बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। टीम ने दरभंगा से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से केटामाइन इंजेक्शन बेच रहा था। बरामद इंजेक्शन की कीमत करीब 82 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इंजेक्शनों की सप्लाई नशे के लिए हो रही थी
जानकारी के अनुसार, आरोपी इन इंजेक्शनों की सप्लाई नशे के लिए कर रहा था। माना जा रहा है कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि एक बड़े रैकेट का हिस्सा है। फिलहाल CBN की टीम आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
केटामाइन इंजेक्शन का इस्तेमाल आमतौर पर एनेस्थीसिया (बेहोशी) के लिए किया जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में यह नशे के तौर पर तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। इसकी खपत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी है और इसी वजह से इसकी अवैध तस्करी बढ़ रही है।
अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी नशे के खिलाफ चल रही जंग में बड़ी कामयाबी है। जांच पूरी होने के बाद और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Also Read: Lucknow News: महिला से लूट के मामले में 2 शातिर बदमाश और 1 महिला गिरफ्तार, हथियार बरामद

