न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, इस विस्फोटक बल्लेबाज की हुई वापसी

Sandesh Wahak Digital Desk: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है और उनके सीरीज में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होनी है।

BCCI को सौंपी गई फिटनेस रिपोर्ट

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे श्रेयस अय्यर के रिहैब कार्यक्रम के पूरा होने के बाद उन्हें मैच फिट माना गया है।

Shreyas Iyer

रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने ई-मेल के जरिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को अय्यर की फिटनेस रिपोर्ट सौंप दी है। इससे पहले बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि अय्यर का अंतिम चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

घरेलू क्रिकेट में साबित की फिटनेस

टीम इंडिया में वापसी से पहले श्रेयस अय्यर को घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करनी थी। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच से मैदान पर वापसी की, जहां मुंबई की ओर से खेलते हुए 82 रन की अहम पारी खेली।

इसके बाद उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के शेष लीग मुकाबलों के लिए मुंबई टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया। अय्यर 8 जनवरी को पंजाब के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में लगी थी गंभीर चोट

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। कैच पकड़ने के दौरान लगी इस चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव हुआ, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें आईसीयू में भी भर्ती कराना पड़ा था।

लंबी रिहैब प्रक्रिया के बाद अब अय्यर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

भारत का स्क्वाड इस प्रकार है— शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

श्रेयस अय्यर की फिटनेस से टीम इंडिया की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है, खासकर न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अहम सीरीज से पहले।

Also Read: Bangladesh Cricket: भारत के बल्ले इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे बांग्लादेश के खिलाड़ी, इस बैट कंपनी ने करार किया समाप्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.