LPG Price Hike : होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर

LPG Price Cylinder: मार्च की पहली तारीख पर आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, क्योंकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसी बीच, एविएशन सेक्टर के लिए थोड़ी राहत दी गई है। तेल कंपनियों ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटा दिए हैं, जिससे हवाई यात्रा सस्ती होने की संभावना जताई जा रही है।

तेल कंपनियों ने मार्च महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹1803, कोलकाता में ₹1913, मुंबई में ₹1755.50, और चेन्नई में ₹1965 हो गया है।

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जस के तस रखे हैं। वर्तमान में दिल्ली में ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50, और चेन्नई में ₹818.50 में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।

मार्च में एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में मामूली कटौती

मार्च 2025 के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमतों में 0.23 प्रतिशत की कमी की गई, जिससे दरें ₹222 प्रति किलोलीटर घटकर ₹95,311.72 प्रति किलोलीटर हो गईं। इससे पहले, फरवरी 2025 की समीक्षा में ATF की कीमतों में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.