श्रीनगर के हरवान में ‘ऑपरेशन महादेव’ की बड़ी सफलता, तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक अहम ऑपरेशन को अंजाम देते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि ये आतंकी अप्रैल में पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।

मुठभेड़ में अब तक क्या हुआ?

तीन आतंकियों को मारा गया, दो के घायल होने की भी खबर

ऑपरेशन अभी भी जारी, इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज

मारे गए आतंकियों की पहचान और संगठन से संबंध की जांच जारी

ऑपरेशन में शामिल टीमें:

  • 50 राष्ट्रीय राइफल्स (RR)
  • 24 RR
  • सीआरपीएफ
  • श्रीनगर पुलिस

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन?

सोमवार सुबह हरवान के मुलनार इलाके में खुफिया जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं और वे दाछिगाम जंगल क्षेत्र की ओर बढ़ सकते हैं। उसी आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। धीरे-धीरे फोर्स बढ़ाई गई और एक सुनियोजित मुठभेड़ के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया गया।

पहलगाम हमले से कनेक्शन?

सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले में शामिल हो सकते हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। हाल के दिनों में मिले खुफिया इनपुट्स में यह बात सामने आई थी कि हमले में शामिल आतंकी हरवान और दाछिगाम क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसे ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया।

सेना का बयान

चिनार कोर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हरवान क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। क्षेत्र में गहन तलाशी जारी है। फिलहाल सुरक्षाबल पूरे इलाके को छान रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते खत्म किया जा सके। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त और उनके नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

 

Also Read: New Delhi: पहलगाम आतंकी हमले पर विपक्ष में मचा घमासान, चिदंबरम के बयान पर शिवसेना…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.