UP Crime News: वाराणसी पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या के मामले में फरार आरोपी नंदलाल गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी में अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त नंदलाल (निवासी चौक हड़हा) को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी सरवणन टी. के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र से अभियुक्त को दबोचा।

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि 07 अगस्त 2025 को आभूषण कारीगर शुभम सावंत ने कुछ लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि नंदलाल लंबे समय से फरार चल रहा था।

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और कांस्टेबल शिवम भारती शामिल रहे।

रिपोर्ट – मदन मुरारी पाठक

Also Read: Gorakhpur News: भाजपा विधायक के भाई पर सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.