Big Boss 19: अशनूर कौर ने तान्या मित्तल विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जानबूझकर नहीं किया था
Sandesh Wahak Digital Desk: Big Boss 19 अपने फिनाले वीक में है और घर के बाहर भी कंट roversies थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले वीकेंड के वार में कम वोटों की वजह से शहबाज बदेशा और रूल तोड़ने के चलते अशनूर कौर शो से बाहर हो गईं। जहां एक तरफ शहबाज घर से बाहर आते ही बहन शहनाज के साथ पार्टी करते दिखे, वहीं अशनूर लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इसी बीच उन्होंने तान्या मित्तल के साथ टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान हुई विवादित घटना पर बड़ा बयान दिया है।
“जानबूझकर नहीं किया था”
एक इंटरव्यू में अशनूर कौर से पूछा गया कि क्या उन्होंने टास्क के दौरान तान्या को जानबूझकर चोट पहुंचाई थी? इस पर उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने पहले भी अपना पक्ष रखा है और वह अब भी उसी पर कायम हैं। अशनूर ने कहा, “मैंने ये जानबूझकर नहीं किया था।”
अशनूर का तान्या पर पलटवार
अशनूर ने स्पष्ट कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि तान्या को चोट लगी है। घर के बाकी सदस्यों ने भी उन्हें इस बारे में नहीं बताया। उनके मुताबिक, बस तान्या ही कह रही थी कि मैंने उन्हें मारा, जबकि मैंने ऐसा नहीं किया। अगर तान्या एक बार भी मुझसे कह देतीं कि उन्हें चोट लगी है, तो मैं तुरंत उनके पास जाती और माफी मांगती।
अशनूर ने तान्या मित्तल के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छी तरह जानती हैं और वह अक्सर बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हैं। अशनूर के अनुसार, जब तान्या को लकड़ी का पट्टा लगा, उसके दो मिनट बाद वह हंस रही थीं। उसके बाद उन्होंने अपना ड्रामा शुरू कर दिया। मुझे सच में लगा कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी, इसलिए मैंने इसे ड्रामा समझा। हालांकि फिनाले नजदीक है और इस बयान के बाद घर के बाहर भी माहौल गरम है। अब देखना यह है कि तान्या मित्तल इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं और शो के आखिरी हफ्ते में यह विवाद किस मोड़ पर जाकर थमता है।
Also Read: पुतिन के भारत दौरे से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली, सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद

