ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन, मृदुल और शहबाज़ ने देखी शहनाज गिल की हिट फिल्म

Sandesh Wahak Digital Desk: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले कुछ ही दिनों में होने वाला है, लेकिन घर से बाहर आए कंटेस्टेंट्स ने फिर से मिलना शुरू कर दिया है। ‘बिग बॉस 19’ के पूर्व प्रतियोगी मृदुल तिवारी और शहबाज़ बदेशा अपनी दोस्ती और उत्साह को काबू में नहीं रख पाए और फौरन एक साथ नज़र आए।

दोनों ने शहबाज़ बदेशा की सुपरस्टार बहन शहनाज गिल के साथ मुलाकात की और इस मजेदार रीयूनियन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। मृदुल और शहबाज़ ने साथ में शहनाज गिल की हालिया हिट फिल्म इक्क कुड़ी (Ikk Kudi) सिनेमा हॉल में जाकर देखी। मृदुल तिवारी, जो फिल्म की तारीफ करते नहीं थके, उन्होंने शहनाज गिल को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी।

रीयुनियन की कुछ मजेदार तस्वीरें साझा करते हुए मृदुल ने लिखा, फुरसत मिलते ही फैमिली के साथ जाकर (इक्क कुड़ी) देख आओ। बहुत प्यारी मूवी, बहुत शानदार काम @shehnaazgill।

बता दें कि शहबाज़ पिछले हफ़्ते ही बिग बॉस के घर से बाहर हुए हैं। घर से निकलते ही उन्हें फैंस और प्रियजनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। शहबाज़ की बहन और ‘बिग बॉस 13’ की फेम शहनाज गिल ने तुरंत सोशल मीडिया पर उनका स्वागत किया और उन्हें ‘विनर’ बताया।

शहनाज ने शहबाज़ और बिग बॉस 19 की एक और कंटेस्टेंट जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कीं और कैप्शन में लिखा, वेल प्लेड, @badeshashehbaz… मेरे लिए तुम ही विनर हो। वेलकम बैक!

Also Read: विजन 2047: UP बनेगा ‘स्वच्छता का पर्याय’, योगी सरकार ने तैयार किया AQI ‘गुड’ श्रेणी में लाने का रोडमैप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.