बिग बॉस फेम सबा खान ने इस बिजनेसमैन से रचाई शादी, लाल जोड़े में आईं नजर
Sandesh Wahak Digital Desk: ‘बिग बॉस 12’ से मशहूर हुईं सबा खान ने आखिरकार अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने हाल ही में बिजनेसमैन वसीम नवाब से निकाह कर लिया है। सबा ने अपनी शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह लाल रंग के भारी काम वाले जोड़े में बेहद हसीन लग रही हैं।
सबा ने अपनी बहन सोमी खान के साथ ‘बिग बॉस’ में एंट्री ली थी और दोनों बहनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब सोमी के बाद सबा भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। सबा ने जोधपुर के रहने वाले वसीम नवाब संग शादी की है। निकाह के दौरान उनकी एंट्री भी बहुत खास थी, जहाँ उन्होंने अपना चेहरा घूंघट से ढका हुआ था। तस्वीरों में घूंघट के पीछे से भी उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। शादी के जश्न में उनकी बहन सोमी भी अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ डांस करती दिखीं।
View this post on Instagram
सबा ने फैंस के लिए लिखा भावुक नोट
सबा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने कहा, अल्हम्दुलिल्लाह… कुछ दुआएं तब तक चुपचाप गले लगाई जाती हैं, जब तक दिल तैयार न हो जाए। आज, कृतज्ञता और विश्वास के साथ, मैं आप सभी के साथ अपनी निकाह की यात्रा साझा करती हूँ। उन्होंने आगे लिखा कि जिस लड़की को आपने ‘बिग बॉस’ में प्यार दिया, वह अब जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत कर रही है, और उसे आपकी दुआओं की जरूरत है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस और कई सेलेब्स ने उन्हें शादी की ढेर सारी बधाइयां दी हैं।
Also Read: ‘बिहार SIR में आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज मान्य’, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिए नए निर्देश

