बिहार चुनाव 2025 का ‘महादंगल’: 243 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान आज (शुक्रवार) होगा। 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों के मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से 46 केंद्रों पर शुरू होगी। यह चुनाव तय करेगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सत्ता में वापसी करेगी या तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में एक नई कहानी लिखेंगे।
बहुमत का आंकड़ा और एग्जिट पोल के संकेत
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में किसी भी गठबंधन को बहुमत साबित करने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है। अधिकांश एग्जिट पोल में NDA को बढ़त दिखाई गई है। इन पोल्स के मुताबिक, एनडीए को खास तौर पर महिलाओं, ओबीसी (OBC) और ईबीसी (EBC) वर्ग का मजबूत समर्थन मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां जीत का पूरा भरोसा जताया है, वहीं युवा नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त होकर 18 नवंबर को शपथ लेने तक का दावा किया है।
सुरक्षा और मतगणना प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना की शुरुआत सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में पड़े वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। आज का दिन बिहार के राजनीतिक भविष्य के लिए निर्णायक साबित होगा।
Also Read: पुणे में भीषण सड़क हादसा, ब्रेक फेल होने से ट्रक की 6 गाड़ियों से टक्कर, 8 लोग जिंदा जले

