Bihar Election 2025: राघोपुर में RJD को बड़ा झटका! तेजस्वी यादव 3000 वोट से पीछे
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में रघोपुर सीट से बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।
महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और RJD नेता तेजस्वी यादव शुरुआती रुझानों में 3000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
रघोपुर को तेजस्वी का मजबूत गढ़ माना जाता है, ऐसे में यह अंतर RJD के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती घंटों की गिनती में NDA उम्मीदवार सतीश कुमार यादव को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
तेजस्वी यादव के पिछड़ने के बाद RJD खेमे में चिंता बढ़ गई है। रघोपुर सीट पर हमेशा से करीबी मुकाबला देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
RJD की ओर से दावा किया गया था कि इस बार तेजस्वी यादव रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे, जबकि अब तक के रुझान इसके बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि रघोपुर की बदलती हवा पूरे बिहार चुनाव के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।
Also Read: अलीनगर चुनाव परिणाम: 11,000 से अधिक वोटों की मजबूत बढ़त पर बीजेपी की मैथिली ठाकुर

