बिहार चुनाव 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

Sandesh Wahak Digital Desk: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 143 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इस घोषणा के साथ ही राजद ने चुनावी तैयारियों को औपचारिक रूप से अंतिम रूप दे दिया है।

तेजस्वी यादव की पारंपरिक सीट

राजद की ओर से जारी सूची के अनुसार, पार्टी के नेता तेजस्वी यादव वैशाली जिले की अपनी पारंपरिक राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव पहले ही इस सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और अब वह तीसरी बार इस सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। राघोपुर सीट को लालू प्रसाद यादव के परिवार का गढ़ माना जाता है, जहां से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी हैं।

बिहार चुनाव दो चरणों में

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव से जुड़ी तारीखों की घोषणा की है। आयोग के अनुसार, बिहार में दो चरणों के तहत मतदान संपन्न कराया जाएगा।

चरण मतदान की तारीख
पहला चरण 06 नवंबर
दूसरा चरण 11 नवंबर
मतगणना 14 नवंबर

राजद द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद अब बिहार में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

Also Read: कोडीन सिरप रैकेट: लखनऊ में मिले सबूतों ने खोला अंतरराज्यीय नेटवर्क, कई बड़े फार्मा स्टोर रडार पर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.