बिहार चुनाव: पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह, शुरुआती 2 घंटों में 13.13% वोटिंग, सहरसा सबसे आगे

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई और अब तक का नज़ारा काफी उत्साहवर्धक रहा है। सुबह 9 बजे तक, यानी पहले दो घंटों में ही 13.13 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक सबसे ज्यादा उत्साह सहरसा के मतदाताओं में देखने को मिला है, जहाँ 15.27% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, लखीसराय में सबसे कम, महज 7% मतदाता ही अब तक वोट डाल पाए हैं।

अन्य प्रमुख जिलों में मतदान के आंकड़े कुछ इस तरह हैं।

बेगूसराय: 14.60%

मुजफ्फरपुर: 14.38%

वैशाली: 14.30%

खगड़िया: 14.15%

गोपालगंज: 13.97%

पटना: 11.22%

राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी केंद्रों पर वोटिंग समय पर शुरू हुई और अब तक किसी तरह की बड़ी अनियमितता की सूचना नहीं है। इस चरण में 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से लगभग 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 758 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। ये सभी मतदाता 1314 उम्मीदवारों में से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

Also Read: राहुल गांधी ‘अल्प समझ’ के कारण सेना के खिलाफ बयान देते हैं: अपर्णा यादव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.