Bihar News: बिजली के तार से टच होने के बाद वैन गड्ढे में पलटी, 5 की मौत, 3 गंभीर

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शाहकुंड थाना क्षेत्र के महंत स्थान के पास रविवार देर रात एक डीजे वैन पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीजे वैन सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौरनाथ की ओर जा रही थी। रास्ते में वैन का ऊपरी हिस्सा अचानक लटकते बिजली के तार से टच हो गया। इससे चालक का नियंत्रण वैन पर से हट गया और वैन सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय वैन में कुल 9 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार वैन के पलटते ही कुछ लोग तुरंत कूदकर बाहर निकल गए, लेकिन कई लोग अंदर ही दब गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और सभी को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

मृतकों के परिजनों में कोहराम

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजन बेसुध होकर रोते-बिलखते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को वैन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन घायलों को बेहतर इलाज दिलाने में जुटा हुआ है।

 

Also Read: भारी बारिश के चलते लखनऊ के सभी स्कूल आज बंद, बच्चों को भेजा गया वापस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.