Bihar: बिहार स्वास्थ्य विभाग में नेत्र सहायक के 220 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्द करें अप्लाई

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। SHS ने नेत्र सहायक के कुल 220 पदों पर भर्ती निकाली है, और इन पदों के लिए आवेदन करने का आज (28 अगस्त, 2025) आखिरी मौका है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं, वे आज शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा

शैक्षणिक योग्यता:

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई योग्यता में से कोई एक पूरी करनी होगी:

  • आईएससी (बायोलॉजी या गणित) के साथ ऑप्टोमेट्री या नेत्र सहायक में दो साल का डिप्लोमा।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में दो साल की ट्रेनिंग।

आयु सीमा:

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए.
  • अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग है:
  • अनारक्षित पुरुष/EWS: 37 साल
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): 40 साल
  • अनारक्षित महिला/EWS: 40 साल
  • अनुसूचित जाति/जनजाति: 42 साल

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/EWS: 500 रुपये
  • बिहार के अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला उम्मीदवार: 125 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या उससे अधिक): 125 रुपये

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

Also Read: Kanpur News: चौकी इंचार्ज ने व्यापारी से हड़पे 5.70 लाख रुपये, निलंबित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.