SIR के तहत बिहार वोटर लिस्ट जारी, चुनाव तारीखों का ऐलान जल्द संभव

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। करीब 22 साल के लंबे अंतराल के बाद यह विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) किया गया है। चुनाव आयोग जल्द ही इस सूची के आंकड़ों का पूरा विवरण सार्वजनिक करेगा।

कैसे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को यह सुविधा दी है कि वे जारी की गई नई वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं। कोई भी मतदाता नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकता है।
लिंक: https://voters.eci.gov.in/home/enumFormTrack

मसौदा सूची में थे 7.24 करोड़ मतदाता

SIR प्रक्रिया की शुरुआत में आयोग ने 1 अगस्त को मसौदा मतदाता सूचियां जारी की थीं। इसके बाद 1 सितंबर तक नागरिकों और राजनीतिक दलों से दावे और आपत्तियां मांगी गईं थीं। मसौदा सूची में बिहार में 7.24 करोड़ मतदाता थे। अब सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

अगले हफ्ते हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर भी बड़ी खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग अगले हफ्ते बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर सकता है। इससे पहले, चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की टीम 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगी। राज्य में चुनावी माहौल अब पूरी तरह से गर्म होने वाला है।

Also Read: 15 करोड़ की फिरौती मांगकर बिल्डरों को फंसाने वाले गिरोह का खुलासा, UP STF ने 3 शातिर बदमाशों को दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.