Bijapur News: 41 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 32 पर था 1.19 करोड़ का इनाम
Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली है। कुल 41 नक्सलियों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में से 32 पर भारी भरकम इनाम घोषित था, जिनकी कुल इनामी राशि लगभग ₹1 करोड़ 19 लाख है।
शीर्ष कैडर का आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण करने वालों में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड डिवीजन जैसे महत्वपूर्ण नक्सली संगठनों से जुड़े कई शीर्ष और मध्य स्तरीय नक्सली शामिल हैं:
| विवरण | नक्सलियों की संख्या | प्रति नक्सली इनामी राशि |
| शीर्ष कैडर | 9 | ₹8 लाख |
| मध्य स्तरीय | 3 | ₹5 लाख |
| अन्य | 12 | ₹2 लाख |
| अन्य | 8 | ₹1 लाख |
आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सलियों में पंडरू हपका उर्फ मोहन, उसकी पत्नी बंडी हपका, जयराम कडियम और पांडो मडकम उर्फ चांदनी जैसे नाम शामिल हैं।
पुनर्वास और सुरक्षित जीवन का संकल्प
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है।आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50,000 तुरंत दिए जाएंगे। उन्हें सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में आसानी से लौट सकें। अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष 528 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, 560 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और अलग-अलग मुठभेड़ों में 144 माओवादी मारे गए हैं।
Also Read: लखनऊ: UPPCL मुख्यालय के बाहर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

